scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशराजस्थान के अनेक इलाकों में आज से भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान के अनेक इलाकों में आज से भीषण गर्मी की चेतावनी

Text Size:

जयपुर, 23 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से कई इलाकों में उष्णलहर (हीट वेव) की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कई दिन से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

इसके अनुसार राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तरी राजस्थान में 23-25 अप्रैल को कहीं-कहीं उष्णलहर की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आज भी धूलभरी तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

इस बीच, राज्य की राजधानी जयपुर में गर्मी के तीखे तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जयपुर जिले में 27 अप्रैल से राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए होगी।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments