scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशपंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में घना कोहरा छाया

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में घना कोहरा छाया

Text Size:

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

स्थानीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद भगत सिंह नगर जिले का बल्लोवाल सौंखरी पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अन्य इलाकों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। लुधियाना में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.4, 6, 4.9 और 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है, जबकि हिसार में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसके अलावा, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.5, 7.2, 6.5 और 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments