scorecardresearch
Sunday, 18 January, 2026
होमदेशझारखंड में भीषण ठंड, गुमला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में भीषण ठंड, गुमला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस

Text Size:

रांची, 18 जनवरी (भाषा) झारखंड के कुछ हिस्सों में रविवार को शीतलहर का प्रकोप रहा, जहां 11 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, रविवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद खूंटी में 3.9 डिग्री सेल्सियस और पलामू में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।’’

बुलेटिन के अनुसार, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पलामू जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments