त्रिशूर, 21 अप्रैल (भाषा) केरल में त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में मंगलवार को पटाखा बनाते समय विस्फोट होने से कई मजदूर झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आगामी त्रिशूर पूरम पर्व के मद्देनजर मंदिर देवस्वोम की ओर से एक छायादार स्थान में पटाखे तैयार किए जा रहे थे, उसी समय विस्फोट हो गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों के लिए विशेष उपचार सुनिश्चित करें और त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आवश्यक व्यवस्था करें।
उन्होंने आपातकालीन प्रतिक्रिया और रोगियों के परिवहन के लिए सरकारी एम्बुलेंस सेवा सहित अतिरिक्त एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दलों को घटनास्थल पर तैनात करने का भी आह्वान किया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल श्रमिकों की सटीक संख्या और विस्फोट के कारण सहित आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.