नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को असम के मुख्य सचिव को 2010 से 2021 तक के बैच के सभी आईएएस अधिकारियों के नाम प्रस्तुत करने के लिए पत्र लिखे जाने के बाद, विधानसभा चुनाव वाले इस राज्य में कई जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) बदले जा सकते हैं।
राज्य में 35 जिले हैं। एक डीईओ एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होते हैं, जो आमतौर पर जिलाधिकारी होते हैं। बतौर डीईओ उनकी नियुक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा की जाती है।
अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग विभिन्न निर्वाचन अधिकारियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है और तथा नए अधिकारियों की नियुक्ति करना चाहता है।
असम में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में होंगे। मतगणना चार मई को होगी।
भाषा
राजकुमार सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
