रांची, छह नवंबर (भाषा) झारखंड के खूंटी जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह हादसा बृहस्पतिवार रात कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर हुआ। हादसे में शामिल ट्रक 18 पहियों वाला था और तेज रफ्तार से आ रहा था।
खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचल दिया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।”
उन्होंने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।
भाषा गोला
गोला
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.