scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशमप्र में वैन-ट्रैक्टर की टक्कर में उत्तर प्रदेश के सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

मप्र में वैन-ट्रैक्टर की टक्कर में उत्तर प्रदेश के सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Text Size:

मुरैना (मध्यप्रदेश), 10 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शुक्रवार को एक वैन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सराय छोला थाना प्रभारी के.के सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित उत्तर प्रदेश में टूंडला के पास चरखी गांव के रहने वाले हैं और सभी जैन समुदाय के हैं।

सिंह ने बताया कि वे वैन से मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सोनागिरी जैन मंदिर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा नायकपुरा मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं को ले जा रही वैन सरसों बेचकर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments