scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशवरिष्ठ टीवी पत्रकार ने किया धमकी मिलने का दावा, सुरक्षा की मांग की

वरिष्ठ टीवी पत्रकार ने किया धमकी मिलने का दावा, सुरक्षा की मांग की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) एक वरिष्ठ टीवी पत्रकार ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है उन्हें फोन पर धमकी दी गई है और उन्हें सुरक्षा चाहिए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार उन्हें एक अग्रणी समाचार चैनल की ओर से शिकायत मिली, जिसके बाद विशेष प्रकोष्ठ इकाई ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी पत्रकार को धमकी मिली हो।

जून 2012 में एक समाचार चैनल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके प्रधान संपादक को धमकी भरे फोन कॉल आए हैं और संदेश मिले हैं। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments