scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशवरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 78 साल के थे।

उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।

उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था।

वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक रहे थे । वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे।

भाषा अविनाश नरेश अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments