scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशवरिष्ठ पत्रकार नित्या बोरा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार नित्या बोरा का निधन

Text Size:

गुवाहाटी, 22 अप्रैल (भाषा) असम के जोरहाट में वरिष्ठ पत्रकार नित्या बोरा का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। बोरा के परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

बोरा 83 वर्ष के थे और उनके परिवार में एक बेटी है। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था।

असमिया भाषा के प्रमुख दैनिक समाचारपत्र ‘असोमिया प्रतिदिन’ के पूर्व संपादक बोरा को छह महीने पहले दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था।

बोरा को पिछले सप्ताह जोरहाट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी के बाद से वह अपनी बेटी और उसके परिवार के साथ जोरहाट में ही रह रहे थे।

उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी स्थित उनके आवास लाया जाएगा और बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कई समाचार संगठनों और पत्रकार संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments