scorecardresearch
Thursday, 14 August, 2025
होमदेशवरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Text Size:

रांची, तीन अगस्त (भाषा) झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिंदुस्तान और प्रभात खबर के रांची संस्करणों में स्थानीय संपादक रहे सिंह का आज दिन में यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहावसान हो गया।

गंगवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने लम्बे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा की। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’

सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु (प्रधान आदिवासी देवता) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments