scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशसेला सुरंग का उद्घाटन तीसरे पक्ष के सुरक्षा ऑडिट के बाद किया जाएगा

सेला सुरंग का उद्घाटन तीसरे पक्ष के सुरक्षा ऑडिट के बाद किया जाएगा

Text Size:

गुवाहाटी, 30 जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए तैयार की गई रणनीतिक सेला सुरंग परियोजना का उद्घाटन तीसरे पक्ष के सुरक्षा ऑडिट के बाद ही किया जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्व) पी के एच सिंह ने पीटीआई (भाषा) के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि ऑडिट इस साल फरवरी के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुरंग का उद्घाटन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा ‘13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। अनुबंध में भौतिक और पर्यावरणीय ऑडिट का प्रावधान है जो पहले ही हो गए हैं और उनके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।’

सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में सिल्कयारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने की घटना के बाद, बीआरओ महानिदेशक ने सेला सुरंग के तीसरे पक्ष के ऑडिट का आदेश दिया था क्योंकि यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट होने के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा ‘सुरंग का उद्देश्य वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना की क्षमताओं को बढ़ाना है।’

भाषा योगेश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments