scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशठाणे के स्कूल में सुरक्षा दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं, पांच वाहन क्षतिग्रस्त

ठाणे के स्कूल में सुरक्षा दीवार गिरी, कोई हताहत नहीं, पांच वाहन क्षतिग्रस्त

Text Size:

ठाणे, 12 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर के पाटलीपदा इलाके में स्थित एक स्कूल इमारत की सुरक्षा दीवार गिर गयी । इससे पहले पास में स्थित एक पेड़ मंगलवार की दोपहर दीवार पर गिर गया था । स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख अविनाश सावंत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है ।

उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल परिसर में खड़े पांच दोपहिया वाहन इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गये । दमकल विभाग और आरडीएमसी के कर्मी मलबा साफ कर रहे हैं ।’’

भाषा रंजन राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments