scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशयुवा कांग्रेस प्रमुख की रिहाई से पहले दिल्ली अपराध शाखा कार्यालय में सुरक्षा बढायी गयी

युवा कांग्रेस प्रमुख की रिहाई से पहले दिल्ली अपराध शाखा कार्यालय में सुरक्षा बढायी गयी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की रिहाई से पहले दिल्ली में अपराध शाखा कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चिब को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

चिब की रिहाई की उम्मीद में उनके समर्थक कार्यालय परिसर में पहुंचने लगे हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और कार्यालय परिसर के बाहर अवरोधक लगा दिए गए हैं।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा प्रबंध की निगरानी कर रहे हैं।

चिब को 24 फरवरी को चार दिवसीय पुलिस हिरासत में भेजा गया था जिसकी अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता के समक्ष पेश किया गया।

दिल्ली पुलिस ने उनकी हिरासत सात दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन मजिस्ट्रेट ने इस अनुरोध को खारिज करते हुए उन्हें जमानत दे दी।

पुलिस ने कहा कि लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि चिब के आज रिहा होने की उम्मीद है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments