scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशराजस्‍थान में भारी बारिश का दूसरा दौर, अनेक जगह मूसलाधार वर्षा

राजस्‍थान में भारी बारिश का दूसरा दौर, अनेक जगह मूसलाधार वर्षा

Text Size:

जयपुर, तीन अगस्‍त (भाषा) राजस्‍थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में कई जगह मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 134 म‍िलीमीटर बारिश सिरोही के माउंट आबू में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्‍थान में कई जगह भारी से अति भारी बारिश हुई। साथ ही पश्चिमी राजस्‍थान में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। इस दौरान माउंट आबू में 13 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ के अनोंद में 12 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के न‍िथुवा तथा नागौर के डीडवाना में सात-सात सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के मांडल में छह सेंटीमीटर और सीकर के फतेहगढ़ में छह सेंटीमीटर बारिश हुई। राज्‍य की राजधानी जयपुर में इस दौरान छह सेंटीमीटर बारिश हुई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्‍य में मानसून के मौसम में भारी बारिश का दूसरा दौर बुधवार से शुरू हुआ। विभाग ने अगले चौबीस घंटे में अलवर, झालावाड़, झुंझुनू, सीकर और चुरू सहित अनेक जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है।

भाषा पृथ्‍वी शोभना निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments