scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के राजौरी, डोडा और पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बाद तलाशी अभियान चलाया गया

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, डोडा और पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बाद तलाशी अभियान चलाया गया

Text Size:

जम्मू, 18 मार्च (भाषा) सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी, डोडा और पुंछ जिलों में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान एक हथियार बरामद किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि डोडा के गंडोह तहसील के सिमाई गांव में शोकत अली के घर से अवैध बंदूक और छह कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता के निर्देश पर पुलिस और सेना ने गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने बताया कि अली हथियार का वैध लाइसेंस पेश करने में विफल रहा जिसके बाद इस संबंध में जांच के लिए गंडोह थाना में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना दी थी जिसके बाद राजौरी के पालमा के पास खांडली और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments