scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के राजौरी में तलाश अभियान जारी

जम्मू कश्मीर के राजौरी में तलाश अभियान जारी

Text Size:

राजौरी/जम्मू, 31 दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती शहर राजौरी में शनिवार को एक तलाश अभियान शुरू किया गया, जहां थलसेना के एक शिविर के बाहर 16 दिसंबर को गोलीबारी कर दो नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल पर्यटन स्वागत केंद्र सहित फालयाना और इससे लगे इलाकों में तलाश अभियान चला रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान में खोजी श्वान को भी लगाया गया है। अंतिम सूचना मिलने तक यह जारी था।

गोलीबारी में फालयाना गांव के दो लोग मारे गये थे और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments