scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद तलाशी अभियान जारी

Text Size:

पुंछ/जम्मू, 30 दिसंबर (भाषा) सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के एक दिन बाद शुक्रवार को अग्रिम इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि खारी करमारा इलाके में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सैनिकों ने बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे दो-तीन संदिग्ध घुसपैठियों की गतिविधि का पता लगाने के लिए गोलीबारी की थी।

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने के लिए रोशनी पैदा करने वाले गोले छोड़े ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा पार से आतंकवादियों की कोई आवाजाही न हो।

अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है।

यह अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments