scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशपटकथा लेखक सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिली

पटकथा लेखक सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिली

Text Size:

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को अस्तपताल से छुट्टी दे दी गई, उन्हें पिछले महीने 17 फरवरी को मस्तिष्काघात के बाद बांद्रा के लीलावती अस्पताल के ‘आईसीयू’ (गहन चिकित्सा इकाई) में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद चिकित्सकों ने बताया था कि खान को ‘ब्रेन हैमरेज’ हुआ था जिसका उपचार किया गया और एहतियात के तौर पर उन्हें ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है।

एक सूत्र ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘उन्हें छुट्टी दे दी गई है और इसकी प्रकिया भी पूरी कर ली गई है लेकिन वह अभी अस्पताल में ही हैं।’

अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, बेटियां अलविरा और अर्पिता, और दामाद अतुल अग्निहोत्री व आयुष शर्मा उनसे मिलने नियमित रूप से आते रहे। उनके पुराने साथी जावेद अख्तर ने भी अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments