श्रीनगर, नौ मार्च (भाषा) अमेरिकी-इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में हुए प्रदर्शन के कारण कश्मीर में एक सप्ताह तक बंद रहे शैक्षणिक संस्थान सोमवार को पुन: खुल गए।
एक अधिकारी ने बताया, “स्कूल और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान आज पुनः खुल गये।”
स्कूल ड्रेस पहने विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थी सोमवार सुबह अपने-अपने संस्थान पहुंचे।
खामेनेई की 28 फरवरी को हत्या के बाद घाटी में हुए प्रदर्शनों के कारण पिछले सोमवार से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए थे।
माध्यमिक स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान शीतकालीन अवकाश के बाद 23 फरवरी को खुल गए थे, जबकि माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों को दो मार्च को खुलना था, लेकिन प्रदर्शनों के कारण इसमें देरी हुई।
भाषा खारी राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
