scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशसक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 139 डॉक्टरों की पदोन्नति को मंजूरी दी

सक्सेना ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 139 डॉक्टरों की पदोन्नति को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में काम कर रहे 139 डॉक्टरों को ग्रेड-2 से ग्रेड-1 में पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी है।

राज निवास के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चार साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद योग्य बने इन डॉक्टरों (गैर-शिक्षण विशेषज्ञ) की पदोन्नति ‘‘2020/2021 से लंबित’’ थी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा 2014/2015 में नियुक्त ये डॉक्टर पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, गुरु तेगबहादुर अस्पताल, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल और डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल जैसे दिल्ली सरकार के अस्पतालों में काम कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि सक्सेना ने इन डॉक्टरों को ग्रेड-2 से ग्रेड-1 में पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पदभार संभालने के बाद से ही सक्सेना सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे चिकित्सा पेशेवरों को बेहतर सेवा शर्तें तथा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते रहे हैं।

भाषा गोला माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments