scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशसतवंत अटवाल त्रिवेदी को हिमाचल प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

सतवंत अटवाल त्रिवेदी को हिमाचल प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

Text Size:

शिमला, 23 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1996 बैच की अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

त्रिवेदी वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के पद पर हैं।

आदेश में कहा गया है कि पिछले हफ्ते डीजीपी संजय कुंडू के एक महीने की छुट्टी पर जाने के बाद से डीजीपी का पद खाली था।

इसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश की पहली आईपीएस महिला अधिकारी त्रिवेदी को जनवरी में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

त्रिवेदी हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाली हैं।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments