scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशसतीसन ने जयराजन को उनके हालिया आरोपों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा

सतीसन ने जयराजन को उनके हालिया आरोपों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा

Text Size:

तिरूवनंतपुरम, 22 जून (भाषा) केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीसन ने सत्तारूढ़ एलडीएफ के संयोजक ई. पी. जयराजन को उनके हालिया आरोपों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है।

जयराजन ने आरोप लगाया था कि त्रिक्काकारा उपचुनाव के दौरान सामने आए एक नकली अश्लील वीडियो के पीछे सतीसन थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उच्च न्यायालय के एक वकील के जरिए भेजे गए नोटिस में कहा कि मार्क्सवादी नेता द्वारा लगाए गए आरोप ‘‘गलत, भ्रामक और फर्जी’’ हैं तथा समाज में उनकी छवि को खराब करने वाले हैं।

नोटिस में वाम नेता से अपना ‘‘असत्य’’ बयान वापस लेने और एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया है। अन्यथा, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

भाषा

अविनाश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments