कोहिमा, 31 मार्च (भाषा) नगालैंड में साउदर्न अंगामी पब्लिक ऑर्गनाइजेशन (एसएपीओ) ने कोहिमा जिले के दक्षिणी हिस्से में अनिश्चितकालीन बंद को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।
एसएपीओ ने शुरू में 21 मार्च की मध्यरात्रि से 72 घंटे का बंद लागू किया था जिसे 24 मार्च की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन बंद के रूप में बढ़ा दिया गया था।
एसएपीओ के अध्यक्ष केविपोडी सोफी और महासचिव स्वेलुल पुचो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मणिपुर के खिलाफ अनिश्चितकालीन बंद को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय बृहस्पतिवार को इसके शासी निकाय और विभिन्न संगठनों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सर्वसम्मति से लिया गया है।
भाषा रवि कांत नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
