scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशसंतूर वादक भजन सोपोरी का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन

संतूर वादक भजन सोपोरी का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) संतूर वादक भजन सोपोरी (73) का गुरुग्राम के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

सोपोरी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे सौरभ तथा अभय हैं। दोनों पुत्र भी संतूर वादक हैं।

सोपोरी को उनके करियर में कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया। इनमें 2004 में पद्म श्री, 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और जम्मू कश्मीर स्टेट लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शामिल है।

सोपोरी ने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत वाशिंगटन विश्वविद्यालय से और हिंदुस्तानी संगीत अपने पिता और दादा से सीखा था।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments