कोलकाता, 13 मार्च (भाषा) समता पार्टी ने तमिलनाडु में काम करने वाले बिहार के मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ सोमवार को कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पार्टी की बिहार और तमिलनाडु इकाइयों द्वारा एक संयुक्त अध्ययन में दक्षिणी राज्य में बिहार के मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज किए जाने का दावा करते हुए उसके महासचिव एन.ए. खोन ने कहा कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों के लिए कोई खतरा नहीं है।
एक बयान में, उन्होंने मजदूरों पर हमले के “फर्जी” वीडियो प्रसारित करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” की मांग की।
प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के आरोपों के बारे में पूछताछ करने के लिए बिहार सरकार द्वारा तमिलनाडु भेजी गई चार सदस्यीय टीम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित तौर पर मजदूरों पर हमले दिखाने वाले वीडियो “फर्जी” थे।
बिहार में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सात ऐसे “फर्जी” वीडियो हैं जो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए थे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी राज्य में प्रवासी श्रमिकों बात की और आश्वासन दिया कि उन्हें कोई खतरा नहीं है।
भाषा प्रशांत माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
