मुंबई, चार मार्च (भाषा) सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ”टाइगर 3” 21 अप्रैल, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की इस फिल्म में सलमान खान टाइगर और कैटरीना कैफ जोया नामक जासूसों की भूमिका निभाएंगे।
दोनों कलाकारों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज के बारे में बताया।
सलमान खान (56) ने ट्वीट किया, ”हम सब अपना अपना ख्याल रखें…टाइगर 3 वर्ष 2023 में ईद पर रिलीज होगी…जरूर देखें…फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। 21 अप्रैल 2023 को नजदीकी सिनेमाघरों में टाइगर3 का आनंद लें। ”
कैटरीना कैफ (38) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह खबर साझा की।
उन्होंने लिखा, ”टाइगर और जोया फिर लौट आए हैं। फिल्म 2023 में ईद पर रिलीज होगी।”
”टाइगर” सीरीज की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले ”एक था टाइगर” (2012) और ”टाइगर जिंदा है” (2017) को काफी सराहा गया था।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.