पणजी, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक देविया राणे ने बुधवार को कहा कि गोवा के आबकारी विभाग को काजू फेनी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचने की अनुमति देनी चाहिए।
राणे ने गोवा विधानसभा में कहा कि काजू फेनी (एक प्रकार की स्थानीय शराब) को ‘ग्लोबल इंडिकेशन’ (जीआई) टैग दिया गया है, लेकिन इसे तटीय राज्य के बाहर बेचने की अनुमति नहीं है।
अनुदान मांगों पर सदन में हुई चर्चा के दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि काजू फेनी के बाजार का विस्तार करने से गोवा के किसानों को मदद मिलेगी।
राणे ने कहा कि आबकारी विभाग को काजू फेनी निर्यात करने की अनुमति देनी चाहिये ।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
