scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशसैनी ने एक नवंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली आयोजित करने के फैसले पर कांग्रेस से किया सवाल

सैनी ने एक नवंबर को ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली आयोजित करने के फैसले पर कांग्रेस से किया सवाल

Text Size:

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ एक नवंबर को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को लेकर शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि उसने सिख समुदाय की सबसे दर्दनाक यादों से जुड़ी तारीख ही क्यों चुनी।

सैनी ने कहा कि रैली आयोजित करने के लिए साल के 365 दिन उपलब्ध थे, लेकिन एक नवंबर को चुनने के फैसले से गंभीर सवाल उठते हैं।

दरअसल 31 अक्टूबर, 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे।

सैनी ने कहा, “1984 के पीड़ितों के प्रति हमारी चिंता राजनीति का विषय नहीं, बल्कि करुणा और कर्तव्य का मामला है। पीड़ितों के साथ खड़ा होना कोई एहसान नहीं है, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”

कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन की एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को निर्वाचन आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के समापन के रूप में पेश किया गया है।

कांग्रेस ने दावा किया है कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च में कम से कम 10 लाख लोग शामिल होंगे। पार्टी का कहना है कि इससे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता का मजबूत संदेश जाएगा।

सैनी ने कहा कि 2015 में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन होने और बंद पड़ी फाइलें दोबारा खोले जाने के बाद ही 1984 के पीड़ितों में न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई।

भाषा रवि कांत रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments