scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशसाबू जैकब ने एफसीआरए मुद्दे का ‘राजनीतिक फायदा’ उठाने के लिए गिरजाघर प्रमुखों की निंदा की

साबू जैकब ने एफसीआरए मुद्दे का ‘राजनीतिक फायदा’ उठाने के लिए गिरजाघर प्रमुखों की निंदा की

Text Size:

कोच्चि, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेता और ट्वेंटी20 के अध्यक्ष साबू एम जैकब ने रविवार को कुछ गिरजाघर प्रमुखों पर केरल विधानसभा चुनाव के दौरान विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन मुद्दे का ‘‘राजनीतिक रूप से फायदा उठाने’’ का आरोप लगाया।

जैकब ने तर्क दिया कि कुछ धार्मिक नेताओं के लिए प्रस्तावित विधेयक की आलोचना जारी रखना और किसी विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में रुख अपनाना अनुचित है, जबकि राज्य के राजग नेताओं के हस्तक्षेप के बाद संसद में इस पर चर्चा स्थगित कर दी गई थी।

विधानसभा चुनाव से पहले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के पक्ष में कथित रुख को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता पीसी जॉर्ज और उनके बेटे शोन जॉर्ज द्वारा कुछ बिशप और गिरजाघर समर्थित मलयालम दैनिक ‘दीपिका’ के खिलाफ की गई आलोचनात्मक टिप्पणियों पर मचे बवाल के बीच जैकब की ये टिप्पणियां आई हैं।

उन्होंने एक मलयालम टीवी चैनल से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘कुछ गिरजाघर प्रमुखों ने एफसीआरए मुद्दे का राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया और इसे अपने व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किया।’’

भाषा सुरभि सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments