scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशसत्तारूढ़ दलों को राजनीतिक बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए : अजित पवार

सत्तारूढ़ दलों को राजनीतिक बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए : अजित पवार

Text Size:

औरंगाबाद, 11 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक हसन मुशरिफ के खिलाफ धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलाशी किए जाने के मद्देनजर उनके सहयोगी अजीत पवार ने कहा कि सत्ताधारी दलों को “राजनीतिक प्रतिशोध” के साथ काम नहीं करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि मुशरिफ और अन्य के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत महाराष्ट्र में कई परिसरों में तलाशी ली गई। छापे को मुशरिफ से जुड़ी राज्य में स्थित कुछ चीनी मिलों के संचालन में कथित अनियमितताओं से जोड़ कर देखा जा रहा है।

पवार ने औरंगाबाद में संवाददाताओं से कहा, “कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। शिवसेना के विधायकों को भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से नोटिस मिला है। एजेंसियों को पूछताछ करने का अधिकार है, लेकिन सत्ताधारी दलों को राजनीतिक बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments