scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशआरएसएस जातिवाद के खिलाफ एक आंदोलन है : इंद्रेश कुमार

आरएसएस जातिवाद के खिलाफ एक आंदोलन है : इंद्रेश कुमार

Text Size:

छत्रपति संभाजीनगर, 28 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने शनिवार को अपने संगठन को ‘‘जाति उन्मूलन आंदोलन’’ करार दिया।

कुमार ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के बिडकिन क्षेत्र में आयोजित ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं को परिवार के बच्चों में मूल्यों का प्रसार करना चाहिए ताकि वे गलत रास्ते पर न चलें।

उन्होंने कहा, ‘‘हम (हिंदू) किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारे धर्म पर भी हमला नहीं होना चाहिए।’’

कुमार ने कहा, ‘‘आरएसएस अस्पृश्यता अन्मूलन का आंदोलन है इसलिए लोगों को उम्मीद है कि भविष्य में ‘राम-राज्य’ स्थापित हो सकता है क्योंकि भगवान राम भी अस्पृश्यता से परे थे।’’

आरएसएस नेता ने कहा कि भारत आज एक उभरती हुई शक्ति है और रूस सहित 32 देशों के साथ रुपये में व्यापार करता है।

कुमार ने कहा, ‘‘हमने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की। हमने वहां किसी भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया लेकिन पाकिस्तान ने लोगों, मंदिरों, एक दरगाह और ऐसे कई स्थानों पर हमला किया। हमने उनके आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया और अपनी भूमि और लोगों की रक्षा करने में सफल रहे।’’

कुमार ने दावा किया कि हाल के दिनों में किसी के भी भूख से मरने की कोई खबर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भूखा मिलता है, तो ‘‘हम उसके पास खाना लेकर दौड़ते हैं… ऐसा भाव रखने वाला व्यक्ति हिंदू होता है।’’

महानुभव संप्रदाय के नेता नागराज बाबा कपाटे ने कहा कि हिंदू समुदाय में अन्य समुदायों जितनी एकता नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य समुदायों के लोग दिन में पांच बार अपने धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। हमारे लोगों को भी दिन में कम से कम एक बार ऐसा करना चाहिए।’’

भाषा धीरज सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments