मोतिहारी (बिहार), 12 अप्रैल (भाषा) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया प्रखंड क्षेत्र स्थित एक निजी बैंक से पांच अज्ञात बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 48 लाख रुपये लूट लिये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना दोपहर की है जब पांच हथियारबंद युवकों ने चकिया-केसरिया इलाके में स्थित एक निजी बैंक की शाखा में कर्मचारियों और ग्राहकों की मौजूदगी में बैंक में लूटपाट की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लूट की कार्रवाई के दौरान शोर मचाने पर आरोपियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद 48 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
भाषा सं अनवर आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.