scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेश‘आरआरआर’ जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी

‘आरआरआर’ जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी

Text Size:

मुंबई, 16 दिसंबर (भाषा) निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘‘आरआरआर’’ जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

‘‘आरआरआर’’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया गया, जिसमें लिखा है कि गोल्डन ग्लोब के लिए नामित फिल्म ने जापान में 21 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद से 41 करोड़ येन से अधिक की कमाई की है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘आरआरआर‘ अब जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। हमारे अभिनेताओं और निर्देशकों पर प्यार लुटाने के लिए आप सभी का आभार।”

12 मार्च को रिलीज हुई ‘‘आरआरआर’’ ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का हिंदी संस्करण 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और जल्द ही यह फिल्म दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments