scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशरीजीजू ने हिमाचल प्रदेश में इंडोर स्टेडियम और आईटीआई भवन की आधारशिला रखी

रीजीजू ने हिमाचल प्रदेश में इंडोर स्टेडियम और आईटीआई भवन की आधारशिला रखी

Text Size:

शिमला, एक मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दो इंडोर स्टेडियम और एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी।

चुराह और डलहौजी विधानसभा में इन विकास परियोजनाओं को प्रधानमंत्री के जन विकास कार्यक्रम के तहत मंजूरी दी गई है।

यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का एक प्रमुख केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में सामुदायिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू में सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक इंडोर स्टेडियम और नौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी।

बयान के अनुसार, एक अन्य कार्यक्रम में, उन्होंने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलोनी में 9.2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखी।

चंबा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रीजीजू ने कहा कि यहां रहने वाले लोगों की समस्याओं और जरूरतों को समझने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का दौरा करना आवश्यक है।

भाषा राखी सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments