scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशआरजी कर पीड़िता की मां ने पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया

आरजी कर पीड़िता की मां ने पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया

Text Size:

कोलकाता, नौ अप्रैल (भाषा) कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जिस महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, उसकी मां और पानीहाटी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनके साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और पार्टी की जिला इकाई के नेता भी मौजूद रहे।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकना है, जिससे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आरजी कर मामले जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।

देबनाथ ने राज्य द्वारा संचालित अस्पताल के सेमिनार कक्ष में अगस्त 2024 में अपनी बेटी (26) की निर्मम हत्या के लगभग डेढ़ साल बाद अपने गृहनगर पानीहाटी से भाजपा की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सहमति व्यक्त की थी।

भाजपा ने देबनाथ से संपर्क किया था और ‘‘अपराध की सच्चाई को उजागर करने’’ का वादा किया था।

उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के तीर्थंकर घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कलातन दासगुप्ता से है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments