scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशठाणे में भारी बारिश के कारण रेस्तरां की छत गिरी, तीन घायल

ठाणे में भारी बारिश के कारण रेस्तरां की छत गिरी, तीन घायल

Text Size:

ठाणे, 25 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भारी बारिश के कारण एक रेस्तरां की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गये। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख यसिन तड़वी ने कहा कि यह घटना शनिवार देर रात घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्तरां में हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो महिलायें और एक व्यक्ति घायल हो गये, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, शहर में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 12 घंटे के दौरान 58.90 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि इस साल अब तक शहर में 139.76 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में पिछले साल 172.71 मिमी बारिश हुई थी।

ठाणे जिले के अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से उल्लासनगर उपनगर के कई इलाके प्रभावित हुये।

इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि ठाणे और पालघर जिले में शनिवार को भारी बारिश हुई थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया था।

इसके अलावा शनिवार शाम को ठाणे जिले के भिवंडी, कल्याण और बदलापुर के कई इलाके जलमग्न हो गए थे, जिसके कारण लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा।

भाषा साजन प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments