scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व में तितलियों पर सर्वे में शामिल होंगे शोधकर्ता और आम लोग

महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व में तितलियों पर सर्वे में शामिल होंगे शोधकर्ता और आम लोग

Text Size:

नागपुर, 20 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में 10 से 12 मार्च तक होने वाले तितली सर्वेक्षण में शोधकर्ताओं और वन्यजीवों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। पीटीआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रिजर्व के उप निदेशक डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सहायक वन संरक्षक अतुल देवकर द्वारा हाल ही में तैयार की गई एक तितली खोज सूची में टाइगर रिजर्व में 128 प्रजातियां होने का पता चला है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि सर्वेक्षण में पांच से आठ किलोमीटर की पगडंडी पर पैदल चलना शामिल है। फील्ड सर्वेक्षण हर दिन सुबह साढ़े छह बजे और दोपहर तीन बजे शुरू होगा और प्रतिभागियों द्वारा एकत्र किए गए डेटा को संकलित किया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार वन्यजीव विज्ञान, जीव विज्ञान, जीवन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, कीटविज्ञान या संबंधित क्षेत्रों में मास्टर डिग्री वाले लोगों को वरीयता दी जाएगी।

पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में स्थित है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments