नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य रात में भी किया जा रहा है और जल्द ही इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 12 मार्च को 50 दिनों के लिए मरम्मत कार्य की खातिर बंद कर दिया गया था। फ्लाईओवर का एक हिस्सा यातायात के लिए बंद है जबकि दूसरा चालू है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम रात को भी चल रहा है। व्यक्तिगत तौर पर मैं खुद काम की निगरानी कर रहा हूं। बहुत जल्द इसकी मरम्मत का काम पूरा कर इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा और लोगों को यातायात जाम से निजात मिलेगी।’’
भाषा शफीक शफीक नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
