scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशबंद रेलवे फाटक के नीचे से मोटरसाइकिल निकालना हुआ जानलेवा : ट्रेन की चपेट में आने से दो मरे

बंद रेलवे फाटक के नीचे से मोटरसाइकिल निकालना हुआ जानलेवा : ट्रेन की चपेट में आने से दो मरे

Text Size:

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 17 जून (भाषा) बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र में बंद रेलवे फाटक के नीचे से मोटरसाइकिल निकालकर जा रहे दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे स्योहारा इलाके में नूरपुर मार्ग स्थित एक रेलवे फाटक को ट्रेन आने का संकेत मिलने पर बंद किया गया था , इस बीच प्रमोद कुमार (50) और स्योहारा थाने के कर्मचारी अर्जुन (35) बैरियर के नीचे से मोटरसाइकिल निकालकर जैसे ही आगे आए, तभी वे तेज गति से आई ट्रेन की चपेट में आ गये।

उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments