scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशखरगे के खिलाफ टिप्पणी से भाजपा की “दलित विरोधी मानसिकता” उजागर: गहलोत

खरगे के खिलाफ टिप्पणी से भाजपा की “दलित विरोधी मानसिकता” उजागर: गहलोत

Text Size:

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर की गई शर्मा की टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी की “दलित विरोधी मानसिकता” उजागर हुई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके गहलोत ने कहा, “खरगे के खिलाफ की गई टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं, और राजनीति में संवाद के गिरावट को दर्शाती है। खरगे का सार्वजनिक जीवन लंबा रहा है और उनके कद के नेता के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल सभ्य समाज में अस्वीकार्य है।”

असम के मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि वह अक्सर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करते हैं ताकि अपनी पार्टी नेतृत्व के प्रति वफादारी प्रदर्शित कर सकें।

उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी की भी आलोचना की और कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है और यह दर्शाता है कि ऐसे घटनाक्रम भाजपा नेतृत्व को चिंतित नहीं करते।

गहलोत ने आरोप लगाया कि यह प्रकरण भाजपा के दलित समुदाय के प्रति रवैये को दर्शाता है।

असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुये दावा किया कि बढ़ती उम्र के कारण वह ‘‘पागलों जैसी बातें’’ कर रहे हैं।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments