scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशविधायक की कार चला रहे रिश्तेदार ने नवजात को रौंदा, तीन महिलाएं घायल

विधायक की कार चला रहे रिश्तेदार ने नवजात को रौंदा, तीन महिलाएं घायल

Text Size:

हैदराबाद, 18 मार्च (भाषा) हैदराबाद में ‘विधायक’ का स्टीकर लगी कार चला रहे व्यक्ति ने एक नवजात को रौंद दिया और तीन महिलाओं को घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि कार सत्तारूढ़ टीआरएस के एक विधायक की है।

बाद में, विधायक ने एक वीडियो में कहा कि उनका रिश्तेदार कार चला रहा था और भीड़ द्वारा पीटे जाने के डर से वह भाग गया।

विधायक ने कहा कि उन्होंने रिश्तेदार से पीड़ितों को मुआवजा देने को कहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments