scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशमानसिक रूप से अस्वस्थ बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र), छह सितंबर (भाषा) बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना इलाके के एक गांव में बुधवार देर शाम मानसिक रूप से अस्वस्थ एक नाबालिग लड़की के साथ उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंग बली चौरसिया ने बताया यह घटना थाना खुर्जा नगर के अंतर्गत एक गांव में शाम साढ़े सात बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची नाबालिग है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उन्होंने बताया कि बच्ची की आयु तेरह साल के करीब है और गांव के बच्चों के साथ खेलने के दौरान उसी गांव का ही एक व्यक्ति आया और अकेलेपन का फायदा उठाकर बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं जफर अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments