scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशरांची हिंसा : झारखंड सरकार ने आरोपियों का पोस्टर जारी करने पर रांची के एसएसपी से सफाई मांगी

रांची हिंसा : झारखंड सरकार ने आरोपियों का पोस्टर जारी करने पर रांची के एसएसपी से सफाई मांगी

Text Size:

रांची, 15 जून (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के कथित आरोपियों की तस्वीरों वाला पोस्टर जारी किए जाने के एक दिन बाद राज्य के गृह सचिव राजीव अरुण इक्का ने बुधवार शाम वारिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से इस कथित ‘गैरकानूनी’ गतिविधि पर स्पष्टीकरण मांगा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की राजधानी में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाने के बाद पुलिस ने ‘‘तकनीकी त्रृटि’’ के कारण इन्हें वापस ले लिया था। पुलिस ने कहा था कि वह त्रृटि को ठीक कर पोस्टर जारी करेगी।

गृह, कारागार और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव इक्का ने एसएसपी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह कानून सम्मत नहीं है और नौ मार्च 2020 को माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन है…।’’

भाषा धीरज पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments