scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशरणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल एवं अन्य फिल्मी हस्तियों ने होली मनायी

रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल एवं अन्य फिल्मी हस्तियों ने होली मनायी

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और शबाना आज़मी समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने मंगलवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली मनाई तथा त्योहार के जीवंत रंगों में सराबोर हो गए।

कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति और अभिनेता कौशल, देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ के साथ एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ होली की शुभकामनाएं।’’

शबाना आजमी और उनके पति एवं गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने उर्मिला मातोंडकर, मनीष मल्होत्रा, दिव्या दत्ता, ऋचा चड्ढा, अली फजल और मेयांग चांग समेत फिल्मोद्योग जगत के दोस्तों के साथ अपनी वार्षिक होली पार्टी मनाई।

मल्होत्रा ​​ने आजमी की होली पार्टी की तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें उन्होंने एक ‘प्यार करने वाला और गर्मजोशी से भरा’ मेजबान बताया।

उन्होंने लिखा, “सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। हमने कई वर्षों बाद अपनी सबसे प्रिय, पसंदीदा, आइकॉनिक शबाना आजमी के लिए होली खेली। मुझे उनकी गर्मजोशी, उनका उत्साह और उनका मिलनसार स्वभाव बहुत पसंद है। मैंने प्यारी और खूबसूरत उर्मिला मातोंडकर के साथ भी होली खेली। हम दोनों ने शायद 90 के दशक के बाद एक साथ होली मनाई। होली के रंग, ढेर सारी सेल्फी और शानदार खाना।”

इससे पहले दिन में रणबीर भी अपनी बेटी राहा को रंगों के इस जीवंत त्योहार से परिचित कराने के लिए बाहर निकले।

अभिनेता वरुण धवन, कृति सैनन, नेहा धूपिया और सोहा अली खान ने अपने प्रियजनों के साथ होली मनाने की कुछ झलकियां साझा कीं।

धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी नताशा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “पूरी दुनिया को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। (मैं) शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना करता हूं।”

सैनन ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “हमारे परिवार की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

इन तस्वीरों में वह, उनके माता-पिता, बहन नूपुर सैनन और उनके पति और गायक स्टेबिन बेन नजर आ रही हैं।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments