scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशसमाजवादी आंदोलन के लिए समर्पित रामशरण दास पार्टी के निष्ठावान नेता रहे: अखिलेश यादव

समाजवादी आंदोलन के लिए समर्पित रामशरण दास पार्टी के निष्ठावान नेता रहे: अखिलेश यादव

Text Size:

लखनऊ, तीन जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत राम शरण दास की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश ने कहा कि रामशरण दास समाजवादी आंदोलन के लिए समर्पित और पार्टी के प्रति निष्ठावान नेता थे।

सपा मुख्यालय से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राम शरण दास जी समाजवादी आन्दोलन के लिए समर्पित पार्टी के निष्ठावान नेता थे।

अखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवाद और पार्टी के प्रति उनका समर्पण हर नेता और कार्यकर्ता को प्रेरित करता है।

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राम शरण दास का समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रामशरण दास जी जन आन्दोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। आपातकाल के दौरान उन्होंने जेल यातना सही थी और मुलायम सिंह यादव के मंत्रिमंडल में वे गन्ना मंत्री रहे थे।

भाषा आनन्द संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments