scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशपैरोल की समयावधि पूरी होने के बाद राम रहीम को जेल भेजा गया

पैरोल की समयावधि पूरी होने के बाद राम रहीम को जेल भेजा गया

Text Size:

बागपत (उप्र) तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल पूरी हो जाने के बाद शुक्रवार को बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल रवाना कर दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म व हत्या के मामले में सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उसने यहां मुंहबोली बेटी हनीप्रीत तथा परिवार के संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल की समयावधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गयी।

शुक्रवार को दोपहर में राम रहीम को सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस तथा बागपत के क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी, निरीक्षक सलीम अहमद बरनावा आश्रम पहुंचे।

पुलिस निरीक्षक सलीम अहमद ने बताया कि यहां से दोपहर करीब तीन बजे पुलिस सुरक्षा के बीच बीच गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल रवाना कर दिया गया।

भाषा सं आनन्द

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments