scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशसिक्किम में महिला आरक्षण अधिनियम के समर्थन में रैली

सिक्किम में महिला आरक्षण अधिनियम के समर्थन में रैली

Text Size:

गंगटोक, 17 अप्रैल (भाषा) सिक्किम की राजधानी गंगटोक में महिला आरक्षण अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को आयोजित रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

यह रैली देओराली स्थित टाटा स्टैंड से शुरू हुई और पानी हाउस, मेट्रो प्वॉइंट और दारा अस्पताल से गुजरते हुए पालजोर स्टेडियम में समाप्त हुई।

इस रैली में नागरिक समाज समूहों की सदस्य, सरकारी कर्मचारी और राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल थे।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे रैली में शामिल महिलाओं ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी कानून के समर्थन में नारे लगाए।

आयोजकों में से एक ‘सिक्किम क्रांति मोर्चा’ (एसकेएम) के ‘अपर बर्टुक’ क्षेत्र की विधायक कला राय ने कहा कि यह कानून देश के लिए गर्व की बात है, और सिक्किम की महिलाएं एक लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए एकजुट हुई हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी छह जिलों से लगभग 25,000 महिलाओं ने रैली में भाग लिया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments