scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशगुजरात में आप की किसान इकाई के अध्यक्ष राजू करपडा ने इस्तीफा दिया

गुजरात में आप की किसान इकाई के अध्यक्ष राजू करपडा ने इस्तीफा दिया

Text Size:

अहमदाबाद, 11 फरवरी (भाषा) गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू करपडा ने बुधवार को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

उन्हें पिछले वर्ष एक आंदोलन के दौरान जेल भेजा गया था।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में अपना आधार मजबूत करने में जुटी है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को संबोधित पत्र में किसान नेता करपडा ने कहा कि वह पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा, “व्यक्तिगत कारणों से मेरे लिए वर्तमान जिम्मेदारियों का निर्वहन करना संभव नहीं है। पार्टी द्वारा मुझे दिए गए अवसर, सम्मान और समर्थन के लिए मैं गहराई से आभारी हूं।”

करपडा के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लगातार और दृढ़ता से संघर्ष किया।

विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि आप को पांच सीट मिली थीं।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments