scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशराजनाथ ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से बात की

राजनाथ ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से बात की

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से बात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को दिए गए अमेरिका के ‘अटूट समर्थन’ की सराहना की।

फोन पर बातचीत में सिंह और हेगसेथ ने भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग का भी जायजा लिया।

सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और गहरा करने तथा क्षमता निर्माण में सहयोग को मजबूत करने के लिए चल रही एवं नयी पहलों की समीक्षा करने के लिए उत्कृष्ट चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अमेरिका द्वारा दिए गए अटूट समर्थन की मैंने सराहना की। जल्द ही उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’

यह भारत और पाकिस्तान के बीच 7-10 मई को हुए सैन्य संघर्ष के बाद सिंह और हेगसेथ के बीच पहली फोन वार्ता थी।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments